सोनभद्र, जून 22 -- डाला,हिंदुस्तान संवाद। नगर में फैले दुर्गंध को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और अल्ट्राटेक के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में दुर्गंध के स्थाई समाधान पर जोर देते हुए एक संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर युक्त समझौता हुआ।

बैठक का विवरण डाला नगर पंचायत चेयरमैन फुलवंती कुमारी ने बुधवार को एक आंदोलन के लिए जिला प्रशासन को पत्रक देकर सूचित किया था, लेकिन जनपद में शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए चेयरमैन को बैठक की अनुमति नहीं मिलने की जानकारी डाला पुलिस ने शनिवार को दी और अवगत कराया कि उच्चाधिकारियों का निर्देश है बिना अनुमति के आंदोलन नहीं हो सकता है, लेकिन रविवार की दोपहर नगर पंचायत कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठ...