नगर में फल सब्जी फुटकर विक्रेताओं के स्थायी पुनर्वास मिले: भाजपा
मुंगेर, जून 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम के सशक्त समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने नगर के बड़ी बाजार स्थित बिहार अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सह वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश जैन के आवास पर शिष्टाचार मुलाक़ात की जहां, श्री जैन ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। राजेश जैन ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नयी सशक्त समिति के सभी सदस्य बेहद ऊर्जावान हैं और उनसे नगर वासियों को बहुत सारी उम्मीदें हैं, नगर में फल सब्जी के फुटकर विक्रेताओं के स्थायी पुनर्वास समस्या प्राथमिकता के स्तर पर निदान करना जरूरी है जिससे मुंगेर जनपद का पुराना गौरव बरकरार रहे। इसके लिये मुंगेर के ट्रैफिक नंबर एक पर स्थित राजा बाजार सब्जी मार्केट को पुनर्निर्माण कर वेंडिंग जोन बनाना होगा इसके लिये पटना नगर निगम द्वारा कदम कुआं में नव निर्मित वेंडिंग जोन मॉडल के रूप में है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.