रामपुर, जनवरी 21 -- नगर में नो एंट्री लागू होने के बावजूद खनन और ओवरलोड डंपर बेखौफ होकर नो एंट्री ज़ोन से गुजर रहे हैं। प्रशासनिक सख्ती के दावों के बीच डंपर चालकों की मनमानी नगरवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। हालात यह हैं कि नियम सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि सड़कों पर खुलेआम उनका उल्लंघन हो रहा है। लगातार हो रहे सड़क हादसों और बढ़ते खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक डंपरों के नगर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। उद्देश्य साफ था-आम जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना। लेकिन हकीकत इससे उलट है। भारी-भरकम डंपर दिनदहाड़े नगर के अंदर फर्राटा भरते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन और ओवरलोड डंपरों की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब सवाल यह उठ रहा है कि डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.