मिर्जापुर, मार्च 5 -- मिर्जापुर। भगवान नरसिंह शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में नगर में बुधवार को नरसिंह भगवान की भव्य शोभायात्रा निकली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने शोभायात्रा से पूर्व स्वयंसेवकों को संबोधित किया। विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि भगवान नरसिंह का दिव्य अवतार हमें स्मरण कराता है कि भक्त का विश्वास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उनकी प्रकट हुई कृपा अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देती है। प्रभु नरसिंह की अनुकंपा से सभी के जीवन में साहस, संतुलन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश सदैव बना रहे। उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का प्राचीन एवं ऐतिहासिक पर्व है, जो भक्त प्रह्लाद की अटूट आस्था तथा भगवान नरसिंह के अवतरण की पौराणिक मान्यता से जुड़ा है। यह पर्व अन्याय पर न्याय, अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.