बागेश्वर, मार्च 30 -- बागेश्वर। रविवार को प्लांट बंद होने के कारण गैस का वाहन नहीं पहुंचा। इस कारण सोमवार को नेकर में इंडेन गैस का वितरण नहीं हो पाया। जिन स्थानों पर सोमवार को गैस पहुंचनी थी वहां लोग सुबह ही लाइन लगाकर खड़े रहे। बाद में गैस नहीं आने की सूचना के बाद मायूस होकर घर लौटे। इसके अलावा गरुड़, कांडा व कपकोट क्षेत्र में गैस का वितरण हुआ। ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...