अमरोहा, मार्च 29 -- स्थानीय नगर पालिका परिषद में सरकार द्वारा नामित सदस्य के रूप में गुरु वचन सिद्धू के चयन तथा भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर मनोनयन के उपलक्ष्य में शनिवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व मंडल महामंत्री अंकुर नागर के आवास पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंडल कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बने मनमोहन सिंह सेन, मंत्री बने सचिन प्रजापति (ग्राम प्रधान खाद गुर्जर), मंडल मंत्री बनीं सपना प्रजापति एवं संजय सिंह गौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ.उत्तम सिंह प्रजापति, पूर्व मंडल महामंत्री अंकुर नागर, जयवीर नागर, गुरुवचन सिद्धू, राजीव मित्तल, अमरपाल सिंह प्रजापति, संजय गौड़, अंकुश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.