शामली, मार्च 21 -- कांधला। रमजान के पवित्र महीने के समापन पर आज ईद-उल-फितर का त्योहार कांधला नगर में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सुबह-सुबह नगर के मुख्य ईदगाह मैदान में हजारों मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की। मौलाना नूरुल राशिद सहित अन्य धर्मगुरुओं ने नमाज के बाद पूरी दुनिया में शांति, अमन-चैन और भाईचारे की बहाली के लिए खास दुआएं मांगी इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लोग नए कपड़े पहनकर, मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को ईद मुबारक कहते नजर आए और मीठी-मीठी सेवाइयों व अन्य पकवानों का लुत्फ उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.