मेरठ, फरवरी 16 -- सरधना। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर में धूमधाम के साथ भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। श्री शिव सिद्धेश्वर मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। नगर भ्रमण के बाद रामतलैया मंदिर परिसर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। श्री शिव सिद्धेश्वर मंदिर से शोभायात्रा का शुभांरभ मुख्य अतिथि सतेंद्र त्यागी व घनश्याम त्रिपाठी, संजीव कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। उसके बाद शोभायात्रा मंदिर से निकलकर चौक बाजार, भाटवाड़ा, ऊंचापुर, तहसील रोड, सरधना-बिनौली रोड, छबड़िया मोड़, गंज और कबाड़ी बाजार, अशोक की लाट, गुजरान गेट व रामतलैया होते हुए पूरे नगर में घूमी। जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। देर शाम मंदिर परिसर पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। इस मौके पर सुशील कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, राजेंद्र पहलवान, चंद्रशेखर क...