संभल, अप्रैल 1 -- शहर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री बजरंगी सनातन समूह द्वारा मंगलवार को सातवीं भव्य बजरंगी बाली यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही और पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। यात्रा का शुभारंभ रघुनाथ आश्रम से महाआरती के साथ सायं 5 बजे किया गया। यात्रा में फूलडोल में विराजमान बाबा बजरंगबली का भव्य स्वरूप एवं माँ काली का आकर्षक रूप मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। यात्रा रघुनाथ आश्रम से प्रारंभ होकर रोटरी क्लब, बिसौली गेट, बड़ा बाजार, घंटाघर, फदियाई बाजार, ब्रह्म बाजार और मेले वाले ग्राउंड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर रात्रि लगभग 11 बजे पुनः रघुनाथ आश्रम पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.