नगर में धूमधाम से निकली ज्वाला जी जोत शोभायात्रा
शाहजहांपुर, मई 24 -- कांट,संवाददाता। नगर के श्रीरामलीला मैदान पर मां ज्वाला जी जागरण समिति की ओर से आयोजित होने बाले भव्य दुर्गा जागरण से पूर्व मां ज्वालाजी जोत की शोभायात्रा निकाली गई। कई रथों पर भगवान के स्वरूपों को सजाया गया। लोगों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगर के रामलीला मैदान में रविवार को प्रथम दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को मां ज्वाला जी जागरण समिति के तत्वाधान मे हिमाचल प्रदेश से लायी गयी ज्वाला जी जोत की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कई रथों पर भगवान के विभिन्न स्वरूपों को सजाया गया। शोभायात्रा में जयकारों के उद्घोष से समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया। इसमें शामिल नृत्य झाकियों ने लोगो का मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.