अंबेडकर नगर, जून 20 -- अम्बेडकरनगर। नगर के फौवारा तिराहा शहजादपुर से 28 जून को प्रात: पांच बजे रन फॉर राम (दौड़ प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया है। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन युवाओं में राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक चेतना, स्वास्थ्य जागरूकता तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। दौड़ प्रतियोगिता फौवारा तिराहा से रामपथ से शहजादपुर की आंतरिक सड़क होते हुए सिझौली संगिनी मैरिज हाल से वापस नई सड़क के रास्ते पुन: रामपथ तक होगी। मुख्य अतिथि आरएसएस के अवध प्रांत प्रचारक कौशल होंगे। अध्यक्षता एमएलसी/क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता बालक एवं बालिका को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...