चंदौली, मई 2 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता । पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तीसरे दिन शनिवार को भी जिला और पुलिस प्रशासन की टीम जीटी रोड पर उतरी। प्रशासन का पूरा अमला सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंचा। इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण को ढहाने का अभियान शुरू हो गया। एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स जेसीबी के साथ पहुंची। टीम के पहुंचते ही दुकानदारों और व्यापारियाों में अफरा-तफरा मच गई। शनिवार को बाकी बचे अतिक्रमण को ढहाया जा रहा है। शुक्रवार को एलबीएस गर्ल्स इंटर कालेज से वहां से स्टेशन के सामने से होते हुए जीटीआर ब्रिज के समीप सपा कार्यालय तक अतिक्रमण को ढहाया गया था। यह भी पढ़ें- नगर में तीसरे दिन भी अतिक्रमण पर चला बुलडोजर यह भी पढ़ें- पीडीडीयू नगर में दूसरे दिन भी अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

हिंदी ...