भदोही, मई 2 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में तीन सार्वजनिक स्थल पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। इससे गर्मी में लोगों को राहत मिलेगी। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा गोपेश्वरनाथ मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस स्टैंड एवं मीरजापुर रोड काली देवी बस स्टैंड पर देशी फ्रीज घड़ा में शीतल जल के साथ देख-रेख के लिए कर्मी की तैनाती की गई है। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान के बीच निःशुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था हो जाने से राहगीरों को काफी सहूलियत मिल गई है। नगर में आने-जाने वाले राहगीर, मजदूर, रिक्शा चालक एवं स्थानीय रहवासी चिलचिलाती धूप में पानी के लिए परेशान हो रहे थे। इसको देखते हुए पेयजल व्यवस्था की मांग मुखर होने लगी थी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्त ने बताया कि शनिवार से तीन स्थान पर शीतल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.