शाहजहांपुर, नवम्बर 14 -- फोटो नंबर 10:: कलान में शुक्रवार को ज्वाला जी ज्योत की शोभा यात्रा निकाली गई। कलान, संवाददाता। नगर में ढोल नगाड़ाें के साथ ज्वाला जी ज्योत की शाेभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में नगर वासियों ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।शुक्रवार शिव मंदिर पर ज्योत की शोभा यात्रा प्रारंभ हुई।शोभा यात्रा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाई-वे 43 पर पहुंची।नगर वासियों ने ज्योत के दर्शन किए।मत्था टेका प्रसाद ग्रहण किया।हिमाचल प्रदेश के ज्वाला देवी मंदिर से ज्योत को लाया गया है।शाम को विशाल दुर्गा देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अंकित गुप्ता, विनोद गुप्ता, विनोद कौशल, देवांश, रितिक, मोहित गंगा आदि सहयोग में रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.