मिर्जापुर, मई 10 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती के लिए दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन शनिवार को बड़ी संख्या में पड़ोसी जिलों के अभ्यर्थियों के चार पहिया वाहन से आने के कारण नगर की सड़कों पर जाम लग गया। इसका खामियाजा भी परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ा। इसके अलावा अन्य राहगीर भी जाम के कारण परेशान रहे। नगर के संगमोहाल, तहसील चौराहा, भरूहना चौराहा, रोडवेज तिराहा, तेलियागंज व डंकीनगंज आदि स्थानों पर जाम लग जाने से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती के लिए दो पालियों में परीक्षा होने के कारण सुबह से दोपहर बाद तक जाम की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- ...