मुरादाबाद, मई 23 -- नागरिक परिषद बिलारी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी बिलारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिलारी को बिलारी नगर में जल भराव की समस्या के समाधान को प्रार्थना पत्र दिया। नागरिक परिषद बिलारी कार्यकारिणी की प्रथम मीटिंग सभासद राकेश कुमार यादव हर्ष नगर में समाजसेवी डॉ राकेश रफीक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नागरिक परिषद बिलारी के संयोजक डॉ जितेंद्र दक्ष,फैसल रजा़, प्रधान माजिद हुसैन, सभासद राकेश कुमार यादव ने कहा कि नगर में पानी निकास की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है, मगर नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नई सड़क पर जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, अब अब्दुल्ला मोहल्ला गमादेवत मंदिर के पास भी जलभराव हो रहा है। बैठक में तय हुआ कि जलभराव की समस्या के समाधान को एसडीएम बिलारी और अधिशासी अधिकारी ...