श्रावस्ती, मार्च 20 -- श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी डा अनीता शुक्ला की देख रेख में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर में चूना छिड़काव के साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा गाड़ियों से घर घर कचरा एकत्रित किया गया। इस दौरान नगर के कई मोहल्लों में सफाई कर्मियों ने लोगों के घरों के मुख्य दरवाजे पर स्वच्छता संबंधी स्टीकर लगा कर जागरूक किया। साथ ही लोगों को कूड़ा गाड़ियों में सूखा और गीला कचरा अलग अलग रखने व डालने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...