सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर,संवाददाता। शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आठ कब्जेदारों पर 4.5 हजार रुपए अर्थदण्ड लगाकर वसूली किया। इससे दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज के नेतृत्व में यातायात पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम की ओर से शहर के पंचरास्ता से गभड़िया पुल, रुद्रनगर होते हुए रेलवे स्टेशन तक, गुड़मंडी, सब्जीमंडी, बस स्टेशन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ईओ ने कहा कि अभी अतिक्रमण करने वालों को जुर्माना लेकन छोड़ा जा रहा है। इसके बाद अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलवाया जाएगा। पटरी व डिवाइडर को मुक्त कराने के लिए अभियान नियमित जारी रहेगा। आठ दुकानदारों पर 4500 रुपए का अर्थदण्ड लगाया। इसके साथ ही पटरी दुकानदारों का सामान जब्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.