चंदौली, जून 6 -- पीडीडीयू नगर। नगर के विभिन्न वार्डों की गलियों में घूम रहे छु‌ट्टा पशुओं को पशु आश्रय नहीं भेजने से नागरिकों में आक्रोश है। नगर के लोगों का कहना है कि गलियों और घरों के सामने पशु घूम रहें है। जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हमेशा हादसे का भय बना रहता है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने ऐसे घूमंतू पशुओं को पकड़कर पशु आश्रय स्थल भेजने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...