भदोही, मार्च 25 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में चैत्र श्रीराम नवमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। नगर में सड़क, गली और मकानों पर जहां केसरिया ध्वज लहराने लगे हैं। वहीं, आकर्षक ढंग से तोरण द्वारा सजाए गए हैं। सुप्रभातम् प्रचार समिति द्वारा इस बार भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा 27 मार्च शुक्रवार को निकाली जाएगी। पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। केसरियामय हुए नगर में प्रमुख देवी मंदिरों से भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती पाठ आयोजन किया जा रहा है। नगर के सभी गली मोहल्लों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सदर मोहाल, चौरा माता, बंबा देवी, काली माता, शक्ति माता के साथ डेरवा में गंगा घाट तट पर विराजमान मां शीतला, तिलंगा के शक्ति माता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.