लखीमपुरखीरी, मई 19 -- ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर नगर में कई जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचनें लगे। पलिया एसडीएम में भी अपने आवास पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। नगर के सम्पूर्णानगर रोड स्थित एसडीएम आवास पर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने कढ़ी-चावल और बूंदी का विशाल भंडारे आयोजित कराया। भंडारे में पुलिस विभाग, लेखपाल व अधिवक्ताओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अतरिक्त पुराने बस अड्डे पर समाजसेवी राकेश गर्ग पप्पी ने सब्जी-चावल और छेना का प्रसाद बांटा। जिसमे सुनील गुप्ता, अमित गुप्ता, नितिन गर्ग व शेरा सहित तमाम लोगों नें प्रसाद का वितरण किया। जिसमे नगर के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, कमल चौराहा पर बाबा म...