शामली, अप्रैल 29 -- गर्मी का मौसम शुरू होते ही कांधला नगर क्षेत्र में आवारा हिसंक कुत्तों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। स्कूल आते-जाते मासूम बच्चे इन कुत्तों का शिकार बन रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में 7 वर्षीय एजाद, 10 वर्षीय दृष्टि, 8 वर्षीय अविक और शिवा सहित कई बच्चों को काटकर घायल कर दिया गया। हालात यह हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेबीज टीकाकरण के लिए आने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे टीकों की मांग में भारी इजाफा हुआ है। कुत्तों के हमले अब रोजमर्रा की घटना बन गए हैं। बच्चों के अलावा बुजुर्ग और महिलाएं भी झुंड में घूम रहे कुत्तों से बेहद डरे हुए हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक पीड़ितों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है, जहां डॉक्टरों पर मरीजों का दबाव बढ़ गया है। साथ ही बं...