काशीपुर, मार्च 25 -- काशीपुर, संवाददाता। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेलों में शुमार काशीपुर के मां बाल सुंदरी देवी का डोला गुरुवार तड़के वैती मेला परिसर स्थित मंदिर पहुंचेगा। इससे पहले बुधवार की शाम नगर में मां बाल सुंदरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई, साथ ही नारियल और जायफल की प्रतीकात्मक बलि दी गई। बुधवार को दोपहर से ही लंबी कतारों में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए खड़े रहे। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर मन्नत मांगी। मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे घट स्थापित कर पूर्ण विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया जाएगा। इसके बाद गाजे-बाजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालुओं की भक्ति के बीच पुलिस की कड़ी सुरक्षा में डोला गुरुवार तड़के तीन से साढ़े तीन बजे के बीच नगर मंदिर पंडा आवास से चैती मंदिर के लिए प्रस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.