हजारीबाग, मई 14 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। नवादा के महावीर नगर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य नगर भ्रमण किया गया। यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा पहने श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसमें आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। शोभा यात्रा नवादा महावीर नगर, बैंक मोड़, बजरंग नगर, बनासो मोड़, माता महामाया बागेश्वरी मंदिर आदि के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। शोभा यात्रा के दौरान अयोध्या धाम से पधारी प्रसिद्ध कथा वाचिका मिथिलेश्वरी शास्त्री जी ने कहा कि यज्ञ और अनुष्ठान केवल धार्मिक कृत्य नहीं हैं, बल्कि ये समाज म...