देवघर, जून 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। भाजपा नगर अध्यक्ष सोनाधारी की अध्यक्षता में रविवार को भाजपा नगर की मासिक बैठक राकिनी होटल में की गई। जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के बारह साल की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण और सत्यापन के लिए चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के विषय में कार्यकर्ताओं को कहा कि बूथ पर डट कर काम करना है। मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित (पलायन कर चुके) और डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम हटाना और नए पात्र नागरिकों को जोड़ना है। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुट...