गुमला, मार्च 15 -- गुमला। जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर गुमला द्वारा 17 मार्च मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में एक दिनी रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें गुमला सहित आसपास के क्षेत्रों के युवक-युवतियां रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों के लिए भाग ले सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी अनामिका तिर्की ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे रोजगार मेले में शामिल होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...