मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर भवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में निगम के सिटी मैनेजर विष्णु प्रभाकर लाल को अधिकारियों व कर्मियों ने विदाई दी। स्मृति-चिह्न, गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और टीम भावना ने निगम की कार्य संस्कृति को सशक्त किया है। मौके पर कार्यपालक अभियंता विजेन्द्र कुमार, उप नगर आयुक्त अमित कुमार, उप नगर आयुक्त स्वरा, सिटी मैनेजर रितेश कुमार व सिटी मैनेजर आलोक कुमार गुप्ता, स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी कौशल सिन्हा व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.