गुमला, मई 11 -- गुमला। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गुमला जिले ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 11 मई को सुबह 10 बजे नगर भवन में सम्मान व अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से आयोजित होगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महतो की उपस्थिति रहेगी।समारोह में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य लोग शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...