नगर भवन दुलाडीह में आज होगा जिला स्तरीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन
जामताड़ा, अगस्त 9 -- आदिवासी अस्मिता, समृद्ध लोक-परंपराओं और जल-जंगल-जमीन की गौरवशाली विरासत को समर्पित झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का जिला स्तरीय समारोह 9 अगस्त रविवार को नगर भवन, दुलाडीह में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस महोत्सव में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन एवं सारठ विधायक उदय शंकर सिंह की शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। मांदर और नगाड़े की थाप पर पारंपरिक लोकनृत्य, सेल्फी प्वाइंट, आकर्षक प्रदर्शनी तथा वन पट्टा वितरण कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे। यह भी पढ़ें- R...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.