मऊ, मई 8 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पंचायत प्रशासन और राजस्व टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शुक्रवार को नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन मार्ग की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। अवैध रूप से लगाई गई होर्डिंग और दुकानों को हटाया गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही। हालांकि इस कार्रवाई पर किसी ने भी विरोध नही किया। दोहरीघाट नगर पंचायत के पुलिस बूथ से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग की पटरियों पर अतिक्रमण से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- पटरी से अतिक्रमण हटाने को पत्रक सौंपा जिसकी लोग काफी दिनों से नगर पंचायत और तहसील प्रसाशन से शिकायत कर रहे थे। जिसपर कोई कार्रवाई नही हो रही थी। लेकिन आ...