बांका, दिसम्बर 10 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति के भवन निर्माण कार्य करने को लेकर नगर प्रशासन ने नकेल कस दी है तथा एक दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने नोटिस जारी कर कहा है कि नगर क्षेत्र अंतर्गत भवन निर्माण करने से पूर्व नगर प्रशासन की अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है। लेकिन शहरी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति प्राप्ति या कार्यालय को बिना सूचना दिए भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जो नगरपालिका अधिनियम की नियमावली का उल्लंघन है।इसमें कुछ वार्ड पार्षद भी शामिल हैं। शहर के पंकज दास, राजेश कुमार साह, मणिकांत भगत, शमसूल समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर कहा गया है कि शहर को व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने के लिए...