लातेहार, अप्रैल 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया । इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम अजय रजक एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर के प्रधान डाकघर के समीप सड़क किनारे लगे सब्जी एवं फल विक्रेताओं के ठेलों को हटाया गया। इसके साथ ही धर्मपुर सब्जी मार्केट में अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को भी हटाया गया। जानकारी के अनुसार, प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार के पास ठेले लगाए जाने के कारण वहां आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- जिले भर में सख्ती से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान इस क्षेत्र में सदर अस्पताल ...