सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सीतामढ़ी। जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई समय-समय पर चलती रही है, लेकिन स्थायी समाधान अब भी चुनौती बना हुआ है। सीतामढ़ी शहर में भी अतिक्रमण हटाने के बाद नगर प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस अतिक्रमण मुक्त सड़कों को लंबे समय तक कब्जे में नहीं रख पा रहे हैं। परिणामस्वरूप कुछ ही दिनों में फिर से सड़क किनारे दुकानें, ठेले और अस्थायी ढांचे लग जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। नियमित निगरानी और सख्ती के अभाव में सड़कें दोबारा संकीर्ण हो जाती हैं और जाम की समस्या बढ़ जाती है। आम लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ निरंतर मॉनिटरिंग और वैकल्पिक व्यवस्था जरुरी है, तभी शहर को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सकती है। अधिकांश लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित विभाग सड़क को सुरक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.