नगर प्रखंड में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, जांच टीम गठित
गया, जून 4 -- जिले के नगर प्रखंड में खाद की कालाबाजारी और अनियमित बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। उर्वरक नियंत्रण कोषांग में 15 दिनों के दौरान खाद की उपलब्धता, अधिक कीमत वसूली और स्टॉक छिपाकर बिक्री किए जाने से संबंधित 10 शिकायतें दर्ज हुई हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने विशेष जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। कृषि विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि किसानों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ खाद विक्रेता निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके कारण किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- अधिक दाम पर उर्वरक बिक्री के आरोप में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अनियमितताओं पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.