गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने बुधवार को शहर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह की अगुवाई में चले एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाई मोटरसाइकिल, हैवी साइलेंसर लगे वाहनों, ट्रिपल राइडिंग आदि की जांच की। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के सभी आवश्यक कागजात अपने साथ रखें तथा तेज गति से वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- कटिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.