साहिबगंज, मई 23 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में शनिवार को नगर प्रभाग पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने लम्बित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान जिरवाबाड़ी थाना में पदस्थापित कई अनुसंधानकर्ता मौजूद थे। पुलिस निरीक्षक ने बारी-बारी से अनुसंधानकर्ताओं से नन एसआर कांडों के अनुसंधान की स्थिति की जानकारी ली। जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया । मौके एसआई पंकज वर्मा, एसआई अजीत लाकड़ा, एएसआई अरशद अली, एएसआई जयकांत रविदास, एएसआई टिपन रविदास, एएसआई अरुण कुजूर, हेमंत कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सभी लंबित कांडों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश यह भी पढ़ें- लंबित मामलों के निष्पादन के लिए केस डायरी लेखन में तेजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...