गिरडीह, जनवरी 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर में गोवंशीय पशु की चोरी की बढ़ती वारदातों ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। शहर के खटाल संचालक इससे काफी आक्रोशित हैं और अब आंदोलनात्मक कदम उठाने जा रहे हैं। नगर पुलिस को चोरी की गयी गोवंशीय पशु को बरामद करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया गया है। इस बीच बरामद नहीं होने पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गयी है। इस संबंध में नगर थाना क्षेत्र के आईसीआर रोड श्याम मंदिर के निकट के निवासी राजकुमार यादव द्वारा डीसी से लिखित शिकायत की गयी है। प्रतिलिपि एसपी एवं एसडीओ को भी दी गयी है। शिकायत में थाना पर दबाव डालकर पशु मिलने की बात लिखवाकर सही कराने का आरोप लगाया गया है। राजकुमार ने डीसी से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने तथा चोरी गयी गोवंशीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.