देवघर, मार्च 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। बाइक चोरी के आरोप में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को नगर थाना पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। हालांकि पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग सकी। उसके बाद छापेमारी टीम के नेतृत्व कर रहे एसआई चंद्रशेखर रजक ने दोनों आरोपियों के परिवारवालों को नोटिस थमाया। कहा कि कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...