बिजनौर, अप्रैल 27 -- स्योहारा। सोमवार को नगर पालिका परिषद में सभासदों की बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष फैसल भारती की अध्यक्षता, देवेंद्र कुमार मुख्य लिपिक के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल सिंह नामित सभासद और वार्ड सभासद उपस्थित रहे। मीटिंग के अंतर्गत नालों का निर्माण, नए चैनल लगाने मरम्मत करने, एक फॉगिंग मशीन खरीदने, एलईडी लाइट खरीदने, भवन नक्शा पास करने सभी प्रस्तावों को पास किया। इसी के साथ बजट को भी पास किया गया। साथ ही हाउस टैक्स, नक्शे और उस पर लगने वाले टैक्स को काम करने के लिए बात हुई जिसके अंतर्गत उसमें सहमति बनी और पटल पर लिखा गया। जल्दी कम करने का काम किया जाएगा। नाला ठेका सफाई को लेकर वार्ता हुई। जिसमें ठेके के अंतर्गत अधिक राशि होने को बात हुई जिस दिशा से अधिकारी ने कहा कि बहुत कम रेट में नाला सफाई क...