जौनपुर, मई 5 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद में पेयजल व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर जलकल प्रभारी अवधेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई नगर क्षेत्र में जलापूर्ति को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों और हालिया निरीक्षण में उजागर अनियमितताओं के आधार पर की गई। नगर के कई मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित रहने, वितरण व्यवस्था में खामियों और शिकायतों के समय पर निस्तारण न होने जनता से दुर्व्यवहार की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। चेतावनी के बाद भी संबंधित प्रभारी की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया और पालिका अध्यक्ष व उच्चाधिकारियों के निर्देशों की भी अनदेखी की गई। यह भी पढ़ें- अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। जिस पर अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.