शामली, अप्रैल 2 -- शामली। नगर पालिका परिषद शामली में पिछले कई दिनों से चल रहा कर्मचारियों का विवाद गुरुवार को समाप्त हो गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल एवं एसडीएम विनय कुमार भदौरिया की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई, जिसमें विभिन्न मांगों पर सहमति बन गई। बताया गया कि उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ एवं स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ द्वारा 9 सूत्रीय मांगें रखी गई थीं। वार्ता के दौरान इन मांगों को स्वीकार करते हुए समाधान निकाला गया। यूनियन अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर पालिका में ईओ द्वारा कार्यालय से हटाए गए चार कर्मचारियों को पुनः कार्य पर बहाल किया जाएगा। इसके अलावा आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने तथा नगर क्षेत्र के बढ़ते विस्तार को देखते हुए कर्मच...