रुडकी, मार्च 6 -- नगर पालिका लक्सर में शुक्रवार को आय व्यय का बजट पेश किया गया। इसके अलावा 50 से अधिक दो करोड़ रुपये की लागत के प्रस्तावों को सभासदों ने सहमति दी।। बैठक में कई बार वार्ड में कार्य करने को लेकर भी खींचतान रही। विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि पालिका क्षेत्र में जनता की मांग के तहत कार्य किए रहे हैं। पालिका के अध्यक्ष संजीव उर्फ नीटू ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ नगर में करोड़ों रुपये के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर नगर पालिका से जुड़े किसी भी ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई या कमीशन खोरी करने की कोशिश की गई, तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.