बागेश्वर, फरवरी 27 -- नगर पालिका परिषद परिसर में पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल की अगुवाई में भव्य महिला होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पारंपरिक होली गीतों और रंग-गुलाल के बीच आपसी सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश दिया। पालिका अध्यक्ष खेतवाल ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और नगर को एक परिवार की तरह जोड़ते हैं। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी वीके जीना, विपिन जोशी, प्रेम सिंह हरड़िया, ललित जोशी, उमा बिष्ट, इंदु चौधरी, निर्मला दफौटी, रेखा खेतवाल, मथुरा प्रसाद, नवीन रावल, दीपक रौतेला, पंकज मेहता, किशन नगरकोटी, विजय पाल मटियानी, प्रमोद मेहता, नीमा धपोला,...