हापुड़, फरवरी 27 -- नगर पालिका परिषद में आज पालिकाध्यक्ष विभु बंसल द्वारा स्टोर कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टोर में रखी सामग्रियों का भौतिक सत्यापन, स्टॉक रजिस्टर का मिलान तथा रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया गया। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी सामग्रियों का नियमित रूप से रिकॉर्ड संधारित किया जाए तथा पुराने और अनुपयोगी सामान की सूची तैयार कर नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्टोर में उपलब्ध स्वच्छता सामग्री, विद्युत उपकरण, पाइप लाइन सामग्री एवं अन्य विकास कार्यों में प्रयुक्त वस्तुओं का भी सत्यापन किया गया। पालिकाध्यक्ष विभु बं...