नगर पालिका में शामिल कई मोहल्लों में नहीं हो रहे विकास कार्य
बागपत, जून 5 -- बड़ौत। नगर पालिका के सभासद विक्रांत सोमवार ने डीएम को शिकायत पत्र देकर वार्ड के कई मोहल्लों में पिछले 3 साल से विकास कार्य को अनदेखी करने का आरोप लगाया। अवगत कराया कि नगर पालिका चुनाव से पूर्व परिसीमन विस्तार के दौरान कोमल विहार, न्यू सिटी, चरण सिंह विहार, दयानंद नगर, वरधा ज्योति, न्यू रामनगर वार्ड में शामिल किया गया था। नगर पालिका चुनाव में यहां के लोगों द्वारा मतदान किया गया। लेकिन पिछले 3 साल से इन क्षेत्रों में किसी भी तरह का विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन इन मोहल्लों को नगर से बाहर बताते हुए निर्माण कार्यों से इनकार करता है। कहा कि पूर्व डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास कार्य शुरू करने के लिए फाइल शुरू कराई थी जो की उनके बाद फिर से दबा दी गई। उन्होंने डीएम से उपरोक्त क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.