रामपुर, जून 12 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद भर में चलाए जा रहे जन-कल्याण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आमजन को लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप का आयोजन कैंप में मुख्य रूप से पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यापारियों के आवेदन पत्र जमा किए गए। कैंप के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर पालिका पहुंचे रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को अपने व्यवसाय को सुदृढ़ करने के लिए बिना किसी गारंटी के ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। कै...