नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर बैठक आयोजित, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था पर हुई चर्चा
हापुड़, जून 23 -- नगर पालिका परिषद में सोमवार को नगर की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने की, जिसमें सभी वार्डों के सभासदों ने भाग लिया। बैठक में पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।बैठक यह भी पढ़ें- वार्डों में विकास कार्य नहीं होने का रोया दुखड़ा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.