शामली, मई 18 -- कांधला। नगर में बिजली विभाग की ओर से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। पेयजल संकट को देखते हुए प्रशासन ने टैंकरों के माध्यम से जल वितरण शुरू कर दिया है। वही मामले में पालिका अध्यक्ष नगर के लोगों सहयोग की अपील की है। नगर पालिका क्षेत्र में पिछले कई दिनों से वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या गंभीर हो गई है, जिससे क्षेत्र के अधिकांश ट्यूबवेल ठप हो गए हैं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने बताया कि लगातार आ रही शिकायतों के बाद समस्या का जायजा लिया गया, जिसमें बिजली की अनियमित वोल्टेज को मुख्य कारण पाया गया।उन्होंने यह भी पढ़ें- पीडीडीयू नगर में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी बताया, "बिजली विभाग की तकनीकी खामियों के कारण ट्यूबवेलों में पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है, जिससे मोटरें काम नहीं कर ...