बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका ने स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वर्मी व वेट वेस्ट कंपोस्ट प्लांट स्थापित करेगी। प्लांट के स्थापित होने से शहर की सफाई व्यव्स्था और भी मजबूत होने के साथ ही नपा के आय को बढ़ोत्तरी होगी। 15वें वित्त आयोग कंपोस्ट यूनिट की स्थापना की जाएगी। कार्य योजना के तहत 16 लाख का बजट आंवटित किया गया है। शहर में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े-कचरे से जैविक खाद बनाने के लिए गोशाला में कंपोस्ट यूनिट स्थापित की जाएगी, जिसमें कचरा एकत्र करने के लिए पांच पिट (हौज) बनाए जाएगें। इनमें सब्जी मंडी से प्रतिदिन निकलने वाली गली-सड़ी सब्जियों, फलों और गोबर गीले कचरे का स्टॉक किया जाएगा, जिससे मशीन द्वारा कंपोस्टिंग व वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जाएगा, जिसे जरूरतमंद किसानों को बेचा जाएगा। यह पालिका के राजस्व को ला...