नगर पालिका में बनेगा आधार, संशोधन भी होगा
बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को अधिक सुलभ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में आदर्श नगर पालिका परिषद ने महत्वपूर्ण पहल की है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के निर्देशन में अब नगर पालिका परिषद परिसर में नया आधार कार्ड बनवाने तथा आधार कार्ड से संबंधित सभी प्रकार के संशोधन की सुविधा शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत नागरिक आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, फोटो सहित अन्य आवश्यक संशोधन आसानी से करवा सकेंगे। जिन लोगों का अब तक आधार कार्ड नहीं बना है, वे भी नगर पालिका परिसर पहुंचकर नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं। यह सेवा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आमजन को आर्थिक राहत भी मिलेगी। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, इस पहल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.